Arattai में आया नया Chat Sync फीचर - आसान और सीधी भाषा में
भाई, Arattai ने हाल ही में एक नया फीचर निकाला है जो रोज के इस्तेमाल में सच में काम आता है। इस फीचर का नाम है Seamless Chat Sync। इसका सीधा मतलब यह है कि अब आपकी चैट सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं रहेगी।
पहले जब हम Arattai को वेब या लैपटॉप पर खोलते थे, तो वहां चैट खाली दिखती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब जैसे ही आप वेब या लैपटॉप पर लॉगिन करेंगे, आपकी पुरानी चैट्स अपने-आप दिखने लगेंगी।
यह सारी चैट आपके मोबाइल से ही आती है, यानी आपका मोबाइल ही मुख्य डिवाइस रहता है। इससे कंट्रोल भी आपके हाथ में रहता है और सेफ्टी भी बनी रहती है।
यह फीचर असल में काम कैसे करता है?
मान लो आपका मोबाइल आपका मुख्य डिवाइस है। अब आप उसी अकाउंट से लैपटॉप या वेब पर लॉगिन करते हो। तो Arattai आपसे मोबाइल पर अनुमति मांगता है।
जैसे ही आप मोबाइल से अनुमति देते हो, वैसे ही आपकी जरूरी चैट्स सुरक्षित तरीके से उस नए डिवाइस पर सिंक हो जाती हैं।
मतलब साफ है - बिना आपकी परमिशन के कोई भी डिवाइस आपकी चैट नहीं देख सकता।
Primary Device और Companion Device क्या होते हैं?
Primary Device – आपका मोबाइल फोन, जिस पर आपका Arattai अकाउंट पहले से चालू है।
Companion Device – वेब, लैपटॉप या टैबलेट, जहां आप उसी अकाउंट से लॉगिन करते हो।
सारी चैट का कंट्रोल हमेशा Primary Device यानी मोबाइल के पास ही रहता है।
क्या-क्या चीजें सिंक होती हैं?
इस नए फीचर से आपकी ये चीजें सिंक होती हैं:
- डायरेक्ट चैट्स
- पुराने मैसेज
- फोटो और वीडियो
हर डिवाइस पर चैट अलग से सुरक्षित रहती है। एक डिवाइस हटाने पर दूसरे डिवाइस की चैट पर कोई असर नहीं पड़ता।
सिक्योरिटी को लेकर क्या खास है?
Arattai में चैट पहले से ही End-to-End Encrypted है। यह फीचर आने के बाद भी सिक्योरिटी में कोई समझौता नहीं किया गया है।
सीधी भाषा में समझो:
- मैसेज सिर्फ आप और सामने वाला ही पढ़ सकता है
- Arattai खुद भी आपकी चैट नहीं देख सकता
- सिंक के दौरान भी डेटा सुरक्षित रहता है
यानि चैट सिंक तो होती है, लेकिन प्राइवेसी पूरी तरह बनी रहती है।
Upcoming Features - आगे क्या-क्या देखने को मिल सकता है?
Channel Story फीचर
Telegram की तरह Channel Story फीचर आजकल Creators को काफी पसंद आ रहा है। इसी को लेकर हमने Arattai टीम से बात की।
Arattai टीम का कहना है कि Channel Story जैसा फीचर भविष्य में Arattai में देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी इसकी कोई फिक्स तारीख नहीं है।
अगर यह फीचर आता है, तो चैनल वाले छोटी अपडेट, फोटो और वीडियो Story के रूप में डाल पाएंगे। और उम्मीद यही है कि यह फीचर सभी के लिए फ्री रहेगा।
और कौन-कौन से फीचर आगे आ सकते हैं?
यूजर फीडबैक और मौजूदा ट्रेंड को देखकर आने वाले समय में Arattai में ये फीचर भी देखने को मिल सकते हैं:
- Channels के लिए बेहतर Analytics (views, reach आदि)
- Creators के लिए ज्यादा कंट्रोल और टूल्स
- बेहतर Media Sharing और File Management
- Web और Mobile के बीच और तेज Sync
- Channels और Chats के लिए नए Interaction फीचर
Arattai धीरे-धीरे एक मजबूत और यूजर-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में बढ़ रहा है। नया Chat Sync फीचर इसी का एक अच्छा उदाहरण है, और आने वाले अपडेट इसे और बेहतर बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Jio का ऐसा मंथली प्लान जिसमें YouTube Premium से लेकर डेटा-कॉलिंग और OTT का पूरा मजा


Thank You for comment