KPG Tech - Zoho Mail के mobile app में हाल ही में कुछ नए updates आए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा smart और user-friendly बनाते हैं। इन बदलावों में बेहतर interface, तेज performance और कुछ ऐसे features शामिल किए गए हैं जो daily email use को आसान और efficient बनाते हैं। आइए जानते हैं इन नए updates के बारे में और यह आपके काम को कैसे बेहतर बना सकते हैं।
Bottom Navigation Bar - अब ऐप चलाना हो गया बहुत आसान
पहले जब Zoho Mail open करते थे तो किसी भी section में जाने के लिए थोड़ा घुमाना पड़ता था। लेकिन इस update के बाद सब कुछ बदल गया है। अब ऐप के नीचे एक Navigation Bar आ गया है जिसमें Email, Calendar, Contacts और Settings - ये चारों एक tap में मिल जाते हैं। बस नीचे देखो और जहाँ जाना है वहाँ tap करो। जो लोग दिनभर Email और Calendar के बीच आते-जाते रहते हैं उनके लिए यह सच में बड़ी राहत है।
Horizontal Filter Bar - हजारों emails में से सही वाली तुरंत मिलेगी
यह feature मुझे personally बहुत पसंद आया। Inbox में जब ढेर सारी mails हों और आपको कोई specific mail ढूंढनी हो तो पहले बड़ी मुश्किल होती थी। अब Email list के ऊपर एक Filter Bar आ गई है। इसमें All, Unread, Archived, With Attachments और Flagged के options हैं। बस एक tap करो और सिर्फ वही emails दिखेंगी जो आप देखना चाहते हो। किसी attachment वाली mail चाहिए? "With Attachments" दबाओ और मिल गई। इतना simple है यह।
iOS App में Folder और Tags Management - iPhone वालों के लिए खुशखबरी
अगर आप iPhone या iPad पर Zoho Mail use करते हो तो यह update आपके लिए है। पहले Folders और Tags manage करने के लिए PC या web version खोलना पड़ता था। लेकिन अब यह सब iPhone app से ही हो जाएगा। नया Folder बनाओ, पुराना rename करो, Tags set करो - सब कुछ mobile से। जो लोग ज्यादातर mobile से ही काम चलाते हैं उनके लिए यह एक solid upgrade है।
👉 इसे भी पढ़ें:
सरकार ने 16 लाख Emails को Zoho Cloud पर किया migrate - जानें पूरी खबर
Jio के Secret Recharge Plans - जानें छुपे हुए सस्ते प्लान
Arattai App में नया अपडेट - Username और Chat Backup फीचर आया
External Recipient Warning - गलती से बाहर न जाए कोई जरूरी Mail
यह feature उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो office या business के लिए Zoho Mail use करते हैं। कभी-कभी जल्दबाजी में गलत email address add हो जाता है और confidential mail किसी बाहरी बंदे को चली जाती है। अब ऐसा नहीं होगा। जैसे ही आप email compose करते वक्त कोई बाहर का email address add करोगे, ऐप तुरंत warning दे देगा। Send करने से पहले एक बार check करने का मौका मिल जाएगा। यह feature अभी iOS App में आया है।
Shared Mailbox Updates - Team के साथ काम करना हुआ और स्मार्ट
अगर आप किसी team के साथ Shared Mailbox use करते हो तो इसमें भी कुछ अच्छे बदलाव आए हैं। अब कोई भी email नई window में खोल सकते हो - मतलब एक काम होता रहेगा और दूसरी mail भी side में खुली रह सकती है। इसके साथ-साथ एक साथ कई emails को select करके किसी team member को assign भी कर सकते हो। इससे team का काम काफी organized हो जाएगा।
Zia AI - Zoho Mail का नया दिमाग, लेकिन अभी सिर्फ PC पर
अब बात करते हैं सबसे interesting चीज की - Zia AI। यह Zoho की अपनी AI है जो आपकी emails को समझती है और बहुत सारे काम खुद कर देती है। कोई लंबी mail आई है और पढ़ने का मन नहीं है? Zia उसे summarize कर देगी। खुद mail लिखनी है लेकिन शब्द नहीं मिल रहे? Zia को बस थोड़ा सा idea दो और वो पूरी mail draft कर देगी। Summary को Task में add करो, Note में save करो या copy करके कहीं भेजो - सब कुछ हो जाता है।
लेकिन एक बात जरूर बता दें - Zia AI अभी सिर्फ PC और Browser पर ही काम करती है। Mobile app में अभी यह feature नहीं आया है। और यह feature Paid Plan वालों के लिए ही है। हालांकि Zoho जिस तरह लगातार updates दे रहा है उसे देखकर लगता है कि जल्द ही Zia AI mobile पर भी आएगी - और उस दिन सच में email का experience पूरी तरह बदल जाएगा।
तो कुल मिलाकर क्या कहें
देखो भाई, Zoho Mail ने इस बार जो updates दिए हैं वो छोटे जरूर लग सकते हैं लेकिन रोज़ाना use करने पर इनका फर्क साफ दिखता है। Navigation आसान हुआ, emails ढूंढना quick हुआ, iOS वालों को folder management मिली, गलत mail जाने से बचाव हुआ और Zia AI ने तो एक नई दिशा ही दे दी है। अगर आपने अभी तक Zoho Mail update नहीं किया है तो अभी Play Store या App Store पर जाइए और update कर लीजिए। और अगर Zoho Mail use ही नहीं करते तो एक बार try जरूर करें - free plan भी काफी अच्छा है।
👉 इसे भी पढ़ें: Arattai App में आया नया Broadcast Feature - जानें कैसे करेगा आपका काम आसान


Thank You for comment