BSNL का सस्ता प्लान: सिर्फ ₹51 में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और Free SIM - जानें कैसे मिलेगा

kpg tech
0

BSNL new Plan - 28 दिन के Plans BSNL में सबसे सस्ता

KPG Tech - BSNL ने एक बार फिर private telecom companies को टक्कर देने के लिए एक जबरदस्त offer लॉन्च किया है। अब BSNL का नया Freedom Offer ₹51 में आ गया है जिसमें Free SIM, रोज 2GB Data, Unlimited Calling और 100 SMS per day मिलेंगे। यह offer 22 मई 2026 से 30 जून 2026 तक valid है। जब Jio, Airtel और Vi अपने plans महंगे करते जा रहे हैं तब BSNL का यह offer सच में एक बड़ी राहत है। तो चलिए जानते हैं इस offer के बारे में पूरी जानकारी।


BSNL ₹51 Freedom Offer में क्या-क्या मिलेगा?

BSNL के इस नए Freedom Offer में सिर्फ ₹51 में यह सब मिलेगा। Free SIM Card बिल्कुल मुफ्त। रोज 2GB High-Speed DataUnlimited Voice Calling किसी भी network पर। रोज 100 SMS। और 28 दिनों की Validity। यानी सिर्फ ₹51 में एक पूरे महीने के लिए calling, data और SMS - सब कुछ एक साथ।


पहले ₹1 था अब ₹51 - क्यों?

दोस्तों, आपको याद होगा कि BSNL ने इससे पहले यही Freedom Offer सिर्फ ₹1 में दिया था जो अप्रैल 2026 तक valid था। अब BSNL ने उसी offer को थोड़ा update करके ₹51 में लाया है। कीमत थोड़ी बढ़ी है लेकिन benefits वही हैं। फिर भी Jio और Airtel के ₹349 से ₹399 वाले 28 दिन के plans के मुकाबले यह offer कई गुना सस्ता है।


यह Offer किनके लिए है?

दोस्तों, BSNL का यह Freedom Offer सिर्फ नए users के लिए है। यानी अगर आप पहले से BSNL use कर रहे हो तो यह offer आपको नहीं मिलेगा। लेकिन अगर आप Jio, Airtel, Vi या किसी और network से switch करना चाहते हो तो यह आपके लिए एकदम सही मौका है। इसके अलावा जो लोग एक secondary SIM रखना चाहते हैं या BSNL network try करना चाहते हैं उनके लिए भी यह बेहतरीन option है।


BSNL Freedom Offer ₹51 में Free SIM, रोज 2GB Data और Unlimited Calling - 30 जून 2026 तक

BSNL vs Jio vs Airtel - 28 दिन के Plans की तुलना

Company कीमत Daily Data Calls SMS
BSNL ₹51 2GB/दिन Unlimited 100/दिन
Jio ₹189 1.5GB/दिन Unlimited 100/दिन
Airtel ₹199 1.5GB/दिन Unlimited 100/दिन
Vi ₹189 1.5GB/दिन Unlimited 100/दिन

देख सकते हो कि BSNL का ₹51 वाला plan Jio और Airtel के ₹189-199 वाले plans से कई गुना सस्ता है और data भी ज्यादा मिलता है!


यह भी पढ़ें

👉 Phone चोरी का है या नहीं कैसे पता करें 2026 - IMEI Check के 2 आसान तरीके

👉 Vivo X300 Ultra Review - Features और जानें क्या है इस फोन में खास

👉 Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा लॉन्च - Triple Sony Camera और Wireless Charging के साथ


Offer कहां से मिलेगा?

BSNL का यह Freedom Offer online नहीं मिलेगा। इसे लेने के लिए आपको अपने नजदीकी BSNL CSC यानी Customer Service Centre या BSNL Retail Store पर जाना होगा। वहां जाकर यह offer मांगो और सिर्फ ₹51 देकर नई SIM ले लो। BSNL की website www.bsnl.co.in पर नजदीकी store का पता मिल जाएगा।


Offer कब तक है?

दोस्तों, BSNL का यह Freedom Offer 22 मई 2026 से शुरू हुआ है और 30 जून 2026 तक valid रहेगा। यानी आपके पास अभी काफी समय है। लेकिन देर मत करो क्योंकि BSNL के offers पर rush होती है और कुछ circles में जल्दी बंद भी हो सकता है।


लेना चाहिए या नहीं?

दोस्तों, सच कहें तो ₹51 में Free SIM, 28 दिन की Unlimited Calling, रोज 2GB Data और 100 SMS - यह एक ऐसा offer है जो private telecom companies कभी नहीं देतीं। अगर आप BSNL try करना चाहते हो, secondary SIM रखना चाहते हो या किसी बुजुर्ग के लिए सस्ता plan ढूंढ रहे हो तो यह offer एकदम सही है। 30 जून से पहले अपने नजदीकी BSNL store पर जरूर जाओ!


अगर यह जानकारी आपके काम आई तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें और ऐसी ही काम की टेक जानकारी के लिए KPG Tech को फॉलो करते रहें!


👉 इसे भी पढ़े : बार-बार Recharge की झंझट खत्म - BSNL के Annual Plans में रोज का खर्च सिर्फ ₹5!


इस न्यूज़ को सुनें

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Thank You for comment

एक टिप्पणी भेजें (0)