KPG Tech - दोस्तों, क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप किसी को सिर्फ एक बार WhatsApp message करना चाहते हो - जैसे Pizza delivery वाले को, Cab driver को या किसी अनजान नंबर पर - और उसके लिए उस नंबर को अपने contacts में save करना पड़ता है? अब इस झंझट से छुटकारा मिल गया है। Arattai App में एक जबरदस्त फीचर है जिससे आप बिना नंबर save किए किसी को भी message कर सकते हो। आज हम आपको इसी फीचर के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
Arattai App क्या है?
दोस्तों, Arattai एक भारतीय messaging app है जिसे Zoho Corporation ने बनाया है। Arattai का मतलब तमिल में "बातचीत" होता है। यह app पूरी तरह Made in India है और इसका सारा डेटा भारत के servers पर ही रहता है। यह app बिल्कुल ad-free है यानी इसमें कोई विज्ञापन नहीं आता। WhatsApp की बढ़ती privacy concerns को देखते हुए बहुत से भारतीय यूजर्स Arattai की तरफ आ रहे हैं।
बिना नंबर save किए message कैसे करें?
दोस्तों, Arattai App में बिना नंबर सेव किए किसी को भी मैसेज करना बहुत आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
Step 1: सबसे पहले Arattai App खोलें।
Step 2: नीचे दाईं तरफ दिख रहे + (Plus) Icon पर tap करें।
Step 3: अब ऊपर दिए गए Search Icon पर tap करें।
Step 4: जिस नंबर पर message करना है, उसे पूरा नंबर (Country Code के साथ) type करें।
Step 5: उस नंबर की profile सामने आ जाएगी - अब Chat पर tap करें।
Step 6: बस! अब आप बिना नंबर save किए सीधे chat शुरू कर सकते हैं।
Global Search से भी कर सकते हो!
अगर आप और भी तेज तरीका चाहते हैं, तो Global Search का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Step 1: Arattai App खोलें और Chats Screen पर जाएं।
Step 2: ऊपर दिए गए Search Bar पर tap करें।
Step 3: सीधे उस नंबर को type करें जिससे बात करनी है।
Step 4: Profile दिखने के बाद Chat पर tap करें और बात शुरू करें।
Username से करें Chat - नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं
अगर आप किसी के साथ अपना मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना चाहते तो भी कोई समस्या नहीं है। Arattai में आप अपना @username दे सकते हैं, जिससे सामने वाला व्यक्ति आपको username के जरिए आसानी से search करके chat कर सकता है। यानी बिना नंबर दिए भी आप बातचीत कर सकते हैं। साथ ही आपकी सभी chats end-to-end encrypted रहती हैं, जिससे आपकी privacy पूरी तरह सुरक्षित रहती है।
यह भी पढ़ें:
👉
Instagram Reels Auto Scroll फीचर कैसे ऑन करें? जानें पूरा तरीका
👉 Jio का नया ₹339 प्लान लॉन्च - क्या ₹319 प्लान अब खतरे में?
👉 ₹6000-₹8000 में सबसे अच्छे पावरफुल स्मार्टफोन 2026 - टॉप 5 बेस्ट बजट फोन
कुछ जरूरी बातें ध्यान रखो!
दोस्तों, इस फीचर के बारे में कुछ जरूरी बातें जान लो। पहली बात - सामने वाले की Privacy Settings अगर restricted हैं तो आप उन्हें message नहीं कर पाओगे। दूसरी बात - दूसरे देश के नंबर पर message करने के लिए Country Code लगाना जरूरी है। तीसरी बात - अगर सामने वाला Arattai पर नहीं है तो आपको Invite का ऑप्शन मिलेगा। और सबसे जरूरी - इसके लिए Stable Internet Connection होनी चाहिए।
यह फीचर किसके लिए सबसे ज्यादा काम का?
दोस्तों, यह फीचर उन सभी लोगों के लिए बेहद काम का है जो रोज delivery boys, cab drivers, repair men या किसी अनजान व्यक्ति को सिर्फ एक बार message करना चाहते हैं। अब हर बार contacts में नंबर save करने की जरूरत नहीं है। बात करो और भूल जाओ - contacts list साफ रहेगी।
Arattai App कहां से डाउनलोड करें?
दोस्तों, Arattai App Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है। Google Play Store और Apple App Store पर जाओ और Arattai search करो। यह बिल्कुल मुफ्त है और इसमें कोई विज्ञापन भी नहीं है। अगर आप एक भरोसेमंद भारतीय messaging app try करना चाहते हो तो Arattai जरूर download करो।
तो दोस्तों, अगर यह जानकारी आपके काम आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और ऐसी ही काम की टेक जानकारी के लिए KPG Tech को फॉलो करते रहें!
इसे भी पढ़ें: YouTube Shorts को Home Screen से Timer Feature कैसे हटाएं - पूरा तरीका


Thank You for comment