लत पर लगाम! YouTube होम स्क्रीन से हटेंगे Shorts, जानें क्या है नया ‘Zero Timer’ फीचर

kpg tech
0

YouTube Shorts फीचर से जुड़ी खबर के लिए light background में छोटा लोगो wide view में

KPG Tech - दोस्तों, क्या आप भी YouTube देखते हो और Shorts देखते-देखते घंटों निकल जाते हैं? अगर हां तो अब YouTube ने आपके लिए एक जबरदस्त सेटिंग लाई है। अब आप अपने होम स्क्रीन से YouTube Shorts को पूरी तरह हटा सकते हो। यह नया अपडेट 15 अप्रैल 2026 से Android और iOS दोनों पर सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है। तो चलिए जानते हैं यह कैसे काम करता है।


क्या है यह नया अपडेट?

दोस्तों, YouTube ने पहले एक Shorts Timer फीचर लॉन्च किया था जिसमें आप 15 मिनट से लेकर 2 घंटे तक की लिमिट सेट कर सकते थे। लेकिन अब YouTube ने इसमें 0 मिनट का ऑप्शन जोड़ दिया है। यानी आप Timer को 0 मिनट पर सेट करो और YouTube के होम स्क्रीन से Shorts पूरी तरह गायब हो जाएंगे। जैसे ही आप Shorts टैब खोलते हो एक मैसेज आएगा कि आपकी Shorts लिमिट पूरी हो गई है और कोई Shorts नहीं दिखेगा।


एक जरूरी बात - Shorts पूरी तरह नहीं हटेंगे!

दोस्तों, एक बात ध्यान रखो कि यह सेटिंग Shorts को पूरी तरह बंद नहीं करती। Subscriptions feed में Shorts अभी भी दिखेंगे और अगर कोई आपको किसी Short का link भेजे तो वह भी खुलेगा। लेकिन होम स्क्रीन पर Shorts बिल्कुल नहीं दिखेंगे जो कि बहुत बड़ी राहत है। माता-पिता के लिए एक extra फायदा है - बच्चों के account पर यह लिमिट dismiss नहीं की जा सकती यानी बच्चे इसे bypass नहीं कर सकते।


यह सेटिंग कैसे करें?

दोस्तों, यह सेटिंग करना बेहद आसान है। सबसे पहले YouTube App खोलो और नीचे दाईं तरफ अपने Profile Icon पर tap करो। फिर ऊपर दाईं तरफ Settings यानी Gear Icon पर tap करो। अब Time Management सेक्शन में जाओ और Shorts Feed Limit का ऑप्शन ढूंढो। उसे ON करो और 0 मिनट सेलेक्ट करो। बस हो गया - अब आपके होम स्क्रीन पर Shorts नहीं दिखेंगे।


यह भी पढ़ें:
👉 Instagram Reels Auto Scroll फीचर कैसे ऑन करें? जानें पूरा तरीका

👉 Jio का नया ₹339 प्लान लॉन्च - क्या ₹319 प्लान अब खतरे में?

👉 ₹6000-₹8000 में सबसे अच्छे पावरफुल स्मार्टफोन 2026 - टॉप 5 बेस्ट बजट फोन


यह फीचर क्यों लाया YouTube?

दोस्तों, पिछले कुछ सालों में Shorts और दूसरे short-form videos की वजह से लोगों का स्क्रीन टाइम बहुत बढ़ गया है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि Shorts देखने की आदत ध्यान लगाने की क्षमता को कम करती है और नींद को भी प्रभावित करती है। इसी को देखते हुए YouTube ने यह कदम उठाया है। माता-पिता, टीचर्स और health experts लंबे समय से ऐसे फीचर की मांग कर रहे थे। YouTube का यह फैसला सच में एक बड़ी और सराहनीय पहल है।


सोशल मीडिया लत मामले में YouTube पर जुर्माना, बच्चों को प्रभावित करने का आरोप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के डिजाइन को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक जूरी ने Meta और YouTube जैसी कंपनियों को दोषी माना है। आरोप है कि इन प्लेटफॉर्म्स को इस तरह तैयार किया गया था कि यूजर्स, खासकर बच्चे, ज्यादा समय तक जुड़े रहें और धीरे-धीरे इसकी लत लग जाए।


इस केस में पिटीशनर ने Instagram, TikTok और YouTube जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। उनका कहना था कि इन ऐप्स में मौजूद कुछ फीचर्स यूजर्स को बार-बार इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे मानसिक और व्यवहारिक असर पड़ सकता है। हालांकि सुनवाई शुरू होने से पहले कुछ कंपनियों ने आपसी समझौता भी कर लिया था।


मुकदमे के दौरान पिटीशनर ने बताया कि उसने कम उम्र में ही इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल शुरू कर दिया था और धीरे-धीरे उसका ज्यादा समय सोशल मीडिया पर ही बीतने लगा। उनके वकील ने तर्क दिया कि ‘इनफिनिट स्क्रॉल’ जैसे फीचर्स जानबूझकर इस तरह बनाए गए हैं, ताकि यूजर लगातार कंटेंट देखता रहे और प्लेटफॉर्म पर अधिक समय बिताए।


किसके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?

दोस्तों, यह सेटिंग उन सभी लोगों के लिए बेहद काम की है जो YouTube पर productive काम करना चाहते हैं लेकिन Shorts में फंस जाते हैं। खासकर स्टूडेंट्स, माता-पिता और ऑफिस वर्कर्स के लिए यह एक वरदान है। अगर आप चाहते हो कि बच्चे YouTube पर सिर्फ पढ़ाई का content देखें और Shorts में समय बर्बाद न करें तो यह सेटिंग अभी ही करो।


तो दोस्तों, अगर यह जानकारी आपके काम आई तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। और ऐसी ही काम की टेक जानकारी के लिए KPG Tech को फॉलो करते रहें!


यह भी पढ़ें: Call के दौरान इंटरनेट बंद हो जाता है? ये VoLTE सेटिंग ऑन करें और समस्या खत्म करें


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Thank You for comment

एक टिप्पणी भेजें (0)