KPG Tech - Ai+ Smartphone ने Twitter पर दो नए फोन का teaser जारी किया है और budget smartphone market में एक नई हलचल मचने वाली है। Nova 2 series के बाद अब Ai+ अपने दो नए variants - Ai+ Nova 2 Neo और Ai+ Nova 2 Pro को भारत में जल्द launch करने वाली है। दोनों फोन का "Coming Soon" teaser Twitter पर live हो चुका है। तो चलिए जानते हैं इन दोनों फोन के बारे में जो अब तक सामने आया है।
Twitter पर Teaser Live - लॉन्च जल्द!
Ai+ Smartphone के official Twitter account पर दोनों फोन के teaser posts live हो चुके हैं। Nova 2 Neo के teaser में लिखा है "The future of smart tech? It looks like Nova 2 Neo" और Nova 2 Pro के teaser में लिखा है "Think Smart. Go Pro. Nova 2 Pro, coming soon." दोनों posts पर fans का काफी अच्छा response देखने को मिल रहा है। अभी launch date announce नहीं हुई लेकिन जल्द ही होगी।
Ai+ Nova 2 Neo - पूरी जानकारी
Nova 2 Neo की अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक इसमें 6.75 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगी। यानी scrolling और gaming एकदम smooth रहेगी। प्रोसेसर में Unisoc T8200 चिप होगी जो 6nm पर बनी है। RAM में 6GB और स्टोरेज में 128GB मिलेगी जिसे microSD से और बढ़ाया जा सकता है।
कैमरे में रियर पर 50MP का dual camera setup और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। बैटरी में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। IP64 रेटिंग, 3.5mm headphone jack और fingerprint sensor भी होगा। यह फोन Android 16 पर आधारित NxtQ OS पर चलेगा। अनुमानित कीमत लगभग ₹11,999 होने की उम्मीद है।
Ai+ Nova 2 Pro - पूरी जानकारी
Nova 2 Pro के बारे में अभी specs पूरी तरह सामने नहीं आई हैं। लेकिन "Think Smart. Go Pro" tagline से साफ है कि यह Nova 2 Neo से एक step ऊपर होगा। Nova 2 Ultra की तरह इसमें भी बेहतर display, processor और camera upgrades मिलने की उम्मीद है। अनुमानित कीमत ₹12,999 से ₹14,999 के बीच होने की उम्मीद है। जैसे ही official specs आएंगे हम update करेंगे।
यह भी पढ़ें
👉 Arattai App में आ गए 5 जबरदस्त नए Features - और आगे UPI Payment भी आने वाला है!
👉 बार-बार Recharge की झंझट खत्म - BSNL के Annual Plans में रोज का खर्च सिर्फ ₹5!
👉 ₹15,000 से कम में Best 5G Phones 2026 - Flipkart और Amazon Sale में यह फोन जरूर देखो
Nova 2 Neo vs Nova 2 - क्या फर्क होगा?
| फीचर | Nova 2 | Nova 2 Neo |
|---|---|---|
| डिस्प्ले | 6.74 इंच IPS, 120Hz | 6.75 इंच IPS, 120Hz |
| प्रोसेसर | Unisoc T8200 | Unisoc T8200 |
| RAM | 4GB / 6GB | 6GB |
| स्टोरेज | 64GB / 128GB | 128GB |
| रियर कैमरा | 50MP + 0.08MP | 50MP Dual |
| फ्रंट कैमरा | 8MP | 5MP |
| बैटरी | 6,000mAh, 18W | 6,000mAh, 18W |
| अनुमानित कीमत | ₹10,999 | ₹11,999 |
Ai+ Nova 2 सीरीज - अब तक का सफर
Ai+ ने 9 अप्रैल 2026 को Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G launch किए थे। Nova 2 की कीमत ₹8,999 से और Nova 2 Ultra की ₹14,999 से शुरू थी। इसके बाद Nova Flip 5G भी ₹49,999 में launch हुआ। अब Neo और Pro के साथ Ai+ इस सीरीज को और मजबूत बना रही है। Ai+ सिर्फ एक साल में 10 लाख से ज्यादा users का भरोसा जीत चुकी है।
कब और कहां मिलेंगे?
Ai+ के पिछले phones की तरह Nova 2 Neo और Nova 2 Pro भी Flipkart पर exclusive तौर पर available होंगे। Launch date अभी confirm नहीं हुई लेकिन Twitter teaser देखते हुए जल्द ही announcement होने की उम्मीद है। जैसे ही कोई official update आएगी हम KPG Tech पर सबसे पहले बताएंगे।
अगर यह जानकारी आपके काम आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और ऐसी ही टेक जानकारी के लिए KPG Tech को फॉलो करते रहें!
👉 इसे भी पढ़े : NoiseFit Halo 3 लॉन्च - AI Features, AMOLED Display और 7 दिन Battery के साथ


Thank You for comment