Arattai App में आ गए 5 जबरदस्त नए Features - और आगे UPI Payment भी कब तक आएगा! जानो सब कुछ

kpg tech
0

Arattai App का नया Update - Story Like Alert, Chat Export और Media Fast Load जैसे 5 जबरदस्त Features

KPG Tech - Arattai App एक बार फिर एक जबरदस्त update के साथ आ गया है। यह भारतीय messaging app जिसे Zoho Corporation ने बनाया है - लगातार नए और useful features add करता जा रहा है। इस बार के update में कुछ ऐसे features आए हैं जो आपके daily messaging experience को और भी बेहतर बनाएंगे। तो चलिए जानते हैं इस नए update में क्या-क्या आया है और आगे क्या आने वाला है।


Story Like का Instant Alert - अब कोई Like Miss नहीं होगी!

अब जब भी कोई आपकी Story को Like करेगा तो आपको तुरंत instant notification मिलेगी। पहले यह पता करने के लिए Story खोलकर manually check करना पड़ता था। लेकिन अब जैसे ही कोई Like करेगा - notification आ जाएगी। यह feature उन लोगों के लिए बेहद काम का है जो regularly Stories share करते हैं।


Story Like Count - अब Story Preview से ही पता चलेगा!

इस update में एक और काम का feature आया है। अब आप My Story preview से ही directly देख सकते हो कि आपकी Story पर कितने Likes आए हैं। Story खोलने की जरूरत नहीं - बाहर से ही Like count दिख जाएगा। यह एक बेहद सोचा-समझा feature है जो experience को smooth बनाता है।


Export Direct Chats - Chat का Backup अब आसान!

दोस्तों, यह एक बेहद जरूरी feature है। अब आप अपनी Direct Chats को आसानी से Export कर सकते हो जब भी जरूरत हो। यानी important conversations को save करना, किसी को share करना या backup रखना - अब सब कुछ एक click में हो जाएगा। यह feature business users और professionals के लिए बेहद काम का है।


Location Sharing का नया Design!

Live Location और Static Location share करने का interface अब पहले से ज्यादा clean और easy-to-use हो गया है। नया layout ज्यादा simple है जिससे location share करना और देखना दोनों आसान हो गए हैं। अगर आप family या दोस्तों को location share करते हो तो यह update आपके लिए बड़ी राहत लेकर आया है।


Media अब Instantly Load होगा!

एक बेहद practical improvement यह है कि जो photos और videos आप पहले देख चुके हो वो अब दोबारा खोलने पर instantly load होंगे। पहले हर बार थोड़ा wait करना पड़ता था। अब यह problem खत्म हो गई है। यह feature slow internet connection पर भी बेहद helpful होगा।


Bugs Fix और Performance Improvement

इस update में कई bugs fix किए गए हैं और overall app performance को भी बेहतर किया गया है। App अब पहले से ज्यादा smooth और fast चलेगी। Battery consumption भी कम होगी। यह improvements भले ही छोटी लगें लेकिन daily use में इनका बड़ा फर्क पड़ता है।


आगे क्या आ सकता है - Upcoming Features!

Arattai जिस तरह से लगातार नए features add कर रहा है उसे देखते हुए आने वाले कुछ हफ्तों में कई जबरदस्त features आने वाले हैं।


सबसे पहले और सबसे बड़ा feature है UPI Payment। जैसे WhatsApp में UPI से payment कर सकते हो - बिल्कुल वैसा ही feature Arattai में भी आने वाला है। यानी chat करते-करते बिना कोई दूसरी app खोले सीधे Arattai से ही payment कर पाओगे। यह feature भारतीय users के लिए बेहद काम का होगा।


दूसरा जबरदस्त feature है Channel Story। जिस तरह Telegram में channel owners अपने followers के लिए stories लगा सकते हैं - बिल्कुल वैसा ही feature Arattai में भी आने वाला है। यानी अगर आपका कोई channel है तो आप अपने followers के लिए stories share कर सकोगे। यह creators और news channels के लिए बेहद useful होगा।


तीसरा feature है बेहतर Video Calling। Low network पर भी video calling smooth चलेगी - यह एक बड़ा improvement होगा। इसके साथ-साथ video calling में नए Filters और Face Effects भी आएंगे जिससे आप अपने चेहरे पर अलग-अलग effects लगा सकोगे या look बदल सकोगे। यह feature खासकर younger users के लिए बेहद exciting होगा।


इसके अलावा भी बहुत सारे छोटे-बड़े updates आने वाले हैं जो आने वाले कुछ हफ्तों में देखने को मिलेंगे। Arattai लगातार बेहतर होता जा रहा है और यह साबित करता है कि एक भारतीय app भी world-class features दे सकती है।


यह भी पढ़ें

👉 Arattai App में Delete Group for Everyone Feature - एक Click में पूरा Group बंद करो

👉 Arattai App में Group और Channel की Ownership Transfer कैसे करें - Step by Step

👉 Arattai App में Participant Tags Feature कैसे Use करें - पूरी जानकारी


Arattai App अब तक के सबसे बड़े Features

Arattai ने अब तक कई जबरदस्त features दिए हैं जो इसे WhatsApp का एक strong alternative बनाते हैं। Participant Tags जिससे group में हर member का role पता चलता है। Delete Group for Everyone जिससे group owner एक click में पूरा group बंद कर सकता है। Transfer Ownership जिससे group या channel की ownership किसी और को दी जा सकती है। Binu Number Save किए Chat यानी बिना contact save किए किसी को भी message कर सकते हो। और पूरा app End-to-End Encrypted और Ad-Free है। यह सब features मिलकर Arattai को एक बेहद भरोसेमंद और useful app बनाते हैं।


Arattai App Update कैसे करें?

Arattai App update करना बेहद आसान है। अपने phone में Google Play Store खोलो और search करो Arattai Messenger। अगर update available है तो Update button पर click करो। iPhone users App Store से update कर सकते हैं। Update के बाद app restart करो और सभी नए features enjoy करो।


अगर यह जानकारी आपके काम आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और ऐसी ही काम की टेक जानकारी के लिए KPG Tech को फॉलो करते रहें!


👉 इसे भी पढ़े : Arattai App - बिना नंबर Save किए करो किसी को भी Message


इस न्यूज़ को सुनें

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Thank You for comment

एक टिप्पणी भेजें (0)