KPG Tech - OPPO का अगला flagship smartphone जल्द ही आने वाला है और इसके बारे में जो जानकारी सामने आई है वो सच में चौंकाने वाली है। OPPO Find X10 Pro को 2026 की चौथी तिमाही यानी अक्टूबर-नवंबर 2026 में भारत में launch किए जाने की उम्मीद है। इस phone में Dual 200MP Camera, 8,000mAh की विशाल battery और 165Hz LTPO AMOLED display जैसे जबरदस्त features होंगे। यह Find X9 Pro का successor होगा जो इस साल नवंबर में India में launch हुआ था। तो चलिए जानते हैं इस phone के बारे में जो अब तक leaks और rumors से सामने आया है।
Dual 200MP Camera - Smartphone Photography का नया Level!
दोस्तों, OPPO Find X10 Pro की सबसे बड़ी और सबसे जबरदस्त खासियत होगी इसका Dual 200MP Camera System। Weibo के जाने-माने leaker Digital Chat Station के मुताबिक इस phone में 200MP Samsung Isocell HPC primary camera होगा जिसका sensor size 1/1.3 इंच होगा - यह एक बेहद बड़ा और powerful sensor है। साथ में 200MP telephoto camera भी होगा। और तीसरे में एक 3MP multispectral sensor होगा जो colors को और सटीक तरीके से capture करेगा। यानी दोनों main cameras 200MP के होंगे जो smartphone photography में एक नया record बनाएगा।
8,000mAh Battery - Flagship Phones में इतनी बड़ी Battery कम देखी!
दोस्तों, OPPO Find X10 Pro में 8,000mAh की विशाल battery मिलने की उम्मीद है जो किसी mainstream flagship phone में अब तक की सबसे बड़ी batteries में से एक होगी। इसके साथ 100W fast charging support मिलेगी जो इतनी बड़ी battery को भी जल्दी charge कर देगी। Wireless charging support भी होने की उम्मीद है। OPPO Find X9 Pro में 7,500mAh battery थी तो यह एक बड़ा upgrade है।
165Hz LTPO AMOLED Display - आंखों को सुकून!
OPPO Find X10 Pro में 6.59 इंच का 165Hz LTPO AMOLED display मिलने की उम्मीद है। LTPO का मतलब है display अपने आप refresh rate को 1Hz से 165Hz के बीच adjust करेगी - battery बचेगी भी और smoothness भी रहेगी। इस display की resolution 2K होने की उम्मीद है और peak brightness बेहद high होगी जिससे कड़ी धूप में भी screen साफ दिखेगी। Display पर Ultrasonic In-Display Fingerprint Scanner भी होगा जो पुराने optical sensors से कहीं ज्यादा fast और accurate है।
इसे भी पढ़े :
👉 OPPO Reno 16 Series लॉन्च - 200MP कैमरा, कीमत और फीचर्स
👉 Realme P4R 5G - 8000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स
👉 Lava Bold N2 5G - 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
Dimensity 9600 - दमदार Processor!
दोस्तों, OPPO Find X10 Pro में MediaTek Dimensity 9600 processor मिलने की उम्मीद है जो 2026 के सबसे powerful chips में से एक होगा। RAM में 12GB या 16GB LPDDR5X और storage में 256GB या 512GB UFS 4.0 मिलने की उम्मीद है। यह phone gaming, AI tasks और professional photography के लिए एकदम सही होगा।
IP68/IP69 Rating और AI Button!
दोस्तों, OPPO Find X10 Pro में IP68 और IP69K दोनों ratings मिलने की उम्मीद है जो इसे पानी के गहरे डुबकी और high-pressure jets दोनों से safe रखेगी। एक और खास feature होगा Customizable AI Button जिससे आप एक click में अपने पसंदीदा AI tasks और shortcuts access कर पाओगे। यह button किसी specific app या function से भी link किया जा सकेगा।
Find X10 Series में कितने Models आएंगे?
दोस्तों, OPPO Find X10 Series में कुल चार models आने की उम्मीद है। पहला OPPO Find X10 जो standard model होगा। दूसरा OPPO Find X10 Pro जो premium model होगा। तीसरा OPPO Find X10 Pro Max जो top-of-the-line model होगा और इसमें Triple 200MP Camera की खबरें आ रही हैं। चौथा OPPO Find X10s जो एक slim variant होगा। यानी इस बार OPPO ने हर budget और जरूरत के हिसाब से options रखे हैं।
अनुमानित कीमत
दोस्तों, OPPO Find X10 Pro की India में अनुमानित कीमत ₹80,000 से ₹1,15,000 के बीच होने की उम्मीद है। यह एक premium flagship phone होगा इसलिए कीमत भी उसी हिसाब से होगी। हालांकि यह सब अभी सिर्फ leaks और rumors के आधार पर है। Official launch और price 2026 की चौथी तिमाही में announce होगी। जैसे ही कोई official जानकारी सामने आएगी हम KPG Tech पर सबसे पहले आपको बताएंगे।
अगर यह जानकारी आपके काम आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और ऐसी ही टेक जानकारी के लिए KPG Tech को फॉलो करते रहें!
इसे भी पढ़े : Redmi Turbo 5 लॉन्च - 7540mAh बैटरी, Dimensity 8500 Ultra और 100W चार्जिंग



Thank You for comment