KPG Tech – Arattai Messenger ने एक बेहद काम का फीचर पेश किया है – Click to Chat। इस फीचर की मदद से अब आप बिना किसी का नंबर सेव किए सीधे उससे चैट शुरू कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बहुत useful है जो fast और direct communication चाहते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि Click to Chat क्या है, इसका लिंक कैसे बनता है, इसे कैसे इस्तेमाल करें और आप इसे अपनी वेबसाइट या सोशल मीडिया में कैसे लगा सकते हैं।
💬 Click to Chat क्या है
Click to Chat एक ऐसा फीचर है जिसमें आप एक link के जरिए किसी भी व्यक्ति से सीधे chat शुरू कर सकते हैं, बिना उसका नंबर अपने फोन में सेव किए।
जैसे ही कोई यूज़र आपके दिए गए link पर क्लिक करता है, Arattai App में सीधा chat open हो जाता है और वह तुरंत आपको मैसेज भेज सकता है।
🔗 Click to Chat Link कैसे बनाएं
📱 Phone Number से
आप अपने मोबाइल नंबर से link बना सकते हैं:
https://arattai.ai/message/91XXXXXXXXXXExample:
https://arattai.ai/message/919876543210ध्यान रखें:
✔️ Country code (India के लिए 91) लगाना जरूरी है
✔️ नंबर में space नहीं होना चाहिए
👤 Username से (Best तरीका)
अगर आपने username set किया है तो यह सबसे आसान तरीका है:
https://arattai.ai/message/@usernameExample:
https://arattai.ai/message/@kpg✉️ Pre-filled Message के साथ
आप पहले से message भी set कर सकते हैं:
https://arattai.ai/message/@username?text=HelloExample:
https://arattai.ai/message/@kpg?text=Hi%20broयहाँ %20 का मतलब space होता है।
⚙️ Click to Chat कैसे इस्तेमाल करें
👉 Link बनाएं
👉 उस link को किसी के साथ share करें
👉 सामने वाला क्लिक करेगा
👉 सीधा chat open हो जाएगा
बस इतना आसान है यह फीचर!
📲 Normal User के लिए उपयोग
अगर आप एक normal user हैं तो आप इस फीचर का इस्तेमाल ऐसे कर सकते हैं:
✔️ WhatsApp पर link भेजें
✔️ Instagram bio में लगाएं
✔️ Facebook / Telegram पर share करें
✔️ दोस्तों को direct chat link दें
Example:
"मुझसे बात करनी है तो यहाँ क्लिक करें 👇"
https://arattai.ai/message/@kpg
💼 Business और Creator के लिए उपयोग
यह फीचर business और creators के लिए बहुत powerful है:
✔️ Customer support के लिए
✔️ Product inquiry के लिए
✔️ Direct communication के लिए
✔️ Lead generation के लिए
आप इसे अपनी website, bio या ads में लगा सकते हैं जिससे लोग सीधे आपसे contact कर सकें।
🌐 Website में कैसे लगाएं
आप अपनी वेबसाइट में simple button या link लगा सकते हैं:
<a href="https://arattai.ai/message/@username" target="_blank">
Chat on Arattai
</a>या button के रूप में:
<button onclick="window.open('https://arattai.ai/message/@username')">
Chat on Arattai
</button>📍 कहाँ-कहाँ इस्तेमाल कर सकते हैं
✔️ Website और landing page
✔️ Instagram bio
✔️ YouTube description
✔️ Email signature
✔️ Ads और marketing campaigns
🔐 सुरक्षा और Privacy
Arattai का Click to Chat फीचर secure है और आपको unnecessary contacts save करने की जरूरत नहीं होती। इससे आपकी privacy भी बनी रहती है और communication भी आसान हो जाता है।
🔥 आसान शब्दों में समझो
Click to Chat = Link बनाओ → Share करो → Click करो → Direct Chat शुरू
अगर आप fast, simple और secure communication चाहते हैं, तो यह फीचर आपके लिए बहुत ही useful साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:
👉 AI+ Nova Series लॉन्च - कीमत, फीचर्स और सेल डेट
👉 Call के दौरान इंटरनेट बंद हो जाता है? VoLTE Setting से ऐसे करें ठीक
👉 Zoho Mail नया अपडेट - Bottom Navigation और Smart Filters की पूरी जानकारी
🚀 Arattai तेजी से जोड़ रहा है नए फीचर्स
Arattai लगातार अपने ऐप में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है, जिससे यह एक complete messaging platform बनता जा रहा है। हाल ही में कई बड़े अपडेट भी देखने को मिले हैं, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस लगातार बेहतर हो रहा है।
🔮 आने वाले फीचर्स (Upcoming Features)
हाल ही में शेयर की गई जानकारी के अनुसार, आने वाले समय में Arattai App में कुछ और बड़े फीचर्स देखने को मिल सकते हैं:
💸 UPI Payments – ऐप के अंदर ही payment सुविधा
🎵 Music in Stories – stories में music जोड़ने का option
📞 Better Calling – low network में भी बेहतर calling experience
👥 Group Video Call Add Members – वीडियो कॉल में नए members जोड़ने का option
🔐 Strong Privacy (Encryption) – और बेहतर security
🤖 Bots – automation के लिए bots feature
🏢 Arattai Business – business tools और features
📢 Channel Story – channel पर story share करने की सुविधा
इन फीचर्स के आने से Arattai App और ज्यादा powerful और useful बन सकता है।
कुल मिलाकर, Click to Chat फीचर एक छोटा लेकिन बहुत काम का अपडेट है, जो communication को और आसान और तेज बना देता है। अगर आपने अभी तक इसे try नहीं किया है, तो एक बार जरूर इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: Arattai Broadcast Feature - एक साथ कई लोगों को मैसेज कैसे भेजें


Thank You for comment