KPG Tech - भारत की technology दुनिया में एक ऐतिहासिक दिन आया है। Zoho Corporation ने 10 जून 2026 को अपना पहला indigenously designed server Nathu La launch किया है। यह server पूरी तरह भारत में design किया गया है और इसकी intellectual property भी 100% भारत के पास है। यह सिर्फ एक product launch नहीं बल्कि भारत के technology future के लिए एक बड़ा statement है। तो चलिए जानते हैं Nathu La Server के बारे में पूरी जानकारी।
Nathu La Server क्या है और इसे क्यों खास नाम दिया गया?
दोस्तों, Zoho ने अपने इस server को Nathu La नाम दिया है जो Sikkim में India-China border पर मौजूद एक famous mountain pass है। यह नाम जानबूझकर रखा गया है क्योंकि Nathu La pass historically Silk Route का एक important हिस्सा रहा है। इसी तरह यह server भी India के technology trade और self-reliance का एक नया रास्ता खोल रहा है। यह server Chennai based Zoho Corporation का है जिसने 2020 में Nagpur में एक dedicated hardware engineering team बनाई थी और 5 साल तक hardware design, firmware development और systems management पर काम किया।
Nathu La Server में क्या-क्या मिलता है?
दोस्तों, Nathu La server में बहुत सारी जबरदस्त चीजें हैं। इसमें Intel Xeon 6 Processors लगे हैं जो Intel के साथ मिलकर collaboratively develop किए गए हैं। Server का motherboard पूरी तरह Zoho के hardware team ने design किया है। इसमें custom power delivery systems, एक in-house Data Centre Secure Control Module यानी DC-SCM, modular chassis options और domestically designed network interface components शामिल हैं। यह server Open Compute Project यानी OCP-based architecture पर बना है जो एक global open-source hardware standard है। यह server virtualisation, high-performance computing, AI inference और storage applications जैसे workloads के लिए design किया गया है। Zoho ने thermal management technologies और cost-optimized infrastructure architecture के लिए 5 से ज्यादा patents भी file किए हैं।
Performance और Power Savings - कितना फायदा?
दोस्तों, Zoho का दावा है कि Nathu La server equivalent performance देता है मौजूदा foreign servers जितना। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि यह 12% से 18% कम power consume करता है। और सबसे जरूरी बात - Total Cost of Ownership यानी TCO में 20% से 30% की कमी आती है। यानी यह server चलाने में काफी सस्ता पड़ता है और बिजली भी कम खाता है। यह खासकर AI inference workloads के लिए बेहद फायदेमंद है जहां cost एक बड़ा factor होता है।
कीमत और कैसे मिलेगा?
दोस्तों, यह एक important बात समझ लो। Nathu La एक enterprise और data centre product है - यह कोई consumer product नहीं है जो Amazon या Flipkart पर मिलेगा। इसलिए इसकी public retail price अभी officially reveal नहीं हुई है। Zoho खुद इसे अपने data centres में deploy करना शुरू करेगी ताकि अपनी operating costs कम कर सके और AI inference performance बेहतर कर सके। अगर कोई business या company इसे खरीदना चाहती है तो उन्हें Zoho की enterprise sales team से directly contact करना होगा। ऐसे enterprise hardware products की कीमत हर customer की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग होती है क्योंकि इसमें customization, support contracts और scale जैसी चीजें शामिल होती हैं।
इसे भी पढ़े :
👉 8000mAh बैटरी वाला पावरफुल स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा डुअल 200MP कैमरा सेटअप
👉 OPPO Reno 16 Series लॉन्च - 200MP कैमरा, कीमत और फीचर्स
👉 फोन चोरी का है या नहीं? IMEI से ऐसे करें तुरंत चेक
100% भारतीय Server बनाना कितना मुश्किल है?
दोस्तों, यह जानना भी जरूरी है कि पूरी तरह 100% Made in India server अभी भी एक challenge है। इसकी वजह यह है कि Intel और AMD के CPUs अमेरिका से आते हैं, NVIDIA के GPUs भी अमेरिका से आते हैं, Memory chips Korea और Taiwan से आती हैं और SSD controllers Taiwan और USA से आते हैं। इसीलिए Nathu La में भी Intel Xeon 6 processors इस्तेमाल हुए हैं। लेकिन Zoho का दावा है कि सर्वर का design, motherboard, firmware और intellectual property पूरी तरह भारत की है - यही सबसे बड़ी achievement है।
भारत में Server बनाने वाली Top 5 कंपनियां
दोस्तों, भारत में सिर्फ Zoho ही नहीं बल्कि और भी कुछ कंपनियां हैं जो servers, HPC systems और AI infrastructure पर काम कर रही हैं। आइए जानते हैं top 5 भारतीय कंपनियों के बारे में।
1. Netweb Technologies - यह भारत की सबसे पुरानी और बड़ी server और HPC कंपनियों में से एक है। यह AI Server, GPU Server और Data Center Server बनाती है और Make in India पर पूरी तरह focused है। ownership और design के मामले में Netweb को इस field की सबसे experienced भारतीय कंपनी माना जाता है।
2. Zoho (Nathu La) - जैसा हमने बताया, Zoho ने हाल ही में अपना server platform launch किया है जो India-designed है और AI और Data Center workloads के लिए बनाया गया है।
3. VVDN Technologies - यह कंपनी networking और data center hardware में काम करती है। इसकी server-related hardware design करने की capabilities भी हैं।
4. Syrma SGS - यह electronics और server manufacturing में काम करती है और enterprise hardware बनाती है।
5. E2E Networks - यह कंपनी AI Cloud और GPU Infrastructure पर काम करती है और कुछ server hardware integration भी करती है।
क्या Normal User एक Single Server खरीद सकता है?
दोस्तों, यह सवाल बहुत लोगों के मन में आता है कि अगर एक आम user को सिर्फ अपने personal use के लिए एक भारतीय server चाहिए तो वो कहां से खरीदे। यहां एक जरूरी बात समझ लो - Zoho का Nathu La server अभी सिर्फ enterprise customers के लिए है, यह Amazon या Flipkart जैसी sites पर directly नहीं मिलेगा। लेकिन Netweb Technologies के servers, जो उनके "Tyrone" brand नाम से बिकते हैं, उन्हें IndiaMART जैसी B2B platform से individually खरीदा जा सकता है। यहां छोटे-छोटे enterprise servers ₹9,999 से शुरू होकर मिलते हैं। इसके अलावा Netweb की official website www.netwebindia.com पर भी जाकर directly company से contact करके single unit के लिए enquiry की जा सकती है। यह तरीका छोटे businesses, startups और tech enthusiasts के लिए सबसे आसान रास्ता है जो एक भारतीय server खरीदना चाहते हैं।
सबसे पहले Server किसने बनाया - Netweb या Zoho?
दोस्तों, अगर सवाल हो कि भारत की पहली बड़ी कंपनी कौन थी जिसने अपने नाम से AI या Enterprise Server platform बनाया, तो जवाब है Netweb Technologies जो काफी पहले से इस field में काम कर रही है। इसलिए Zoho का Nathu La एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इसे "भारत का पहला सर्वर" कहना सही नहीं होगा। Zoho का यह कदम इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि Zoho एक बहुत बड़ी global software company है जो Europe और दूसरे विदेशी देशों में पहले से ही बेहद famous है, और अब India में भी इसकी पहचान काफी मजबूत है। एक इतनी बड़ी और जानी-मानी company जब hardware में कदम रखती है तो उसकी खबर ज्यादा फैलती है।
Zoho का यह Server भारत के लिए क्यों मायने रखता है?
दोस्तों, यह कदम भारत के लिए कई वजहों से बेहद जरूरी है। भारत अभी अपने ज्यादातर server और data centre hardware import करता है। जैसे-जैसे AI adoption बढ़ रहा है और data centre की demand बढ़ रही है, यह dependency एक strategic कमजोरी बनती जा रही है। जो देश अपनी critical computing infrastructure खुद नहीं बना सकता वो हमेशा foreign supply chains, foreign pricing और foreign security standards पर निर्भर रहेगा। Zoho का कहना है कि Nathu La की intellectual property पूरी तरह भारत के पास है, जिससे foreign licensing fees और third-party firmware update frameworks पर dependency खत्म होती है। यह Atmanirbhar Bharat यानी self-reliant India के vision का एक मजबूत उदाहरण है।
अगर यह जानकारी आपके काम आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और ऐसी ही टेक जानकारी के लिए KPG Tech को फॉलो करते रहें!
इसे भी पढ़े : Google Home Speaker लॉन्च - Gemini AI के साथ घर बनेगा Mini Home Theater




Thank You for comment