Airtel, Jio, BSNL और Vi के प्लान महंगे - किसने क्या बदला और आपकी जेब पर कितना असर?

kpg tech
0

भारत में telecom कंपनियों के price hike को दिखाता हुआ इमेज जिसमें Airtel, Jio, BSNL और Vi के लोगो मोबाइल स्क्रीन पर और पीछे बढ़ता हुआ ग्राफ दिखाई दे रहा है

KPG Tech - दोस्तों, भारत की चारों बड़ी telecom companies - Airtel, Jio, BSNL और Vi - ने अपने plans में बदलाव किए हैं। कुछ ने सीधे price बढ़ाई, कुछ ने चुपके से benefits कम किए और कुछ ने ऐसी चालें चलीं जो आम आदमी को नज़र ही नहीं आईं। Morgan Stanley की एक report के मुताबिक 2026 में telecom plans 16 से 20 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किसने क्या किया और आपकी जेब पर इसका कितना असर पड़ेगा।


एक नज़र में - चारों कंपनियों ने क्या किया?

कंपनी क्या बदला?
Airtel ₹859 से ₹899 - same benefits के साथ सीधी price hike
Jio ₹319 से ₹339 - OTT जोड़कर पुराना plan हटाने की कोशिश
BSNL Price same - लेकिन validity चुपके से कम कर दी
Vi Price hike + Unlimited data हटाया + plans चुपके से बंद किए

Airtel - सीधी और साफ Price Hike

दोस्तों, Airtel ने कोई चालाकी नहीं की। सीधे-सीधे अपने popular plan की price बढ़ा दी। ₹859 वाला plan अब ₹899 का हो गया है। Benefits बिल्कुल same हैं - Unlimited calls, 1.5GB data per day और 84 दिन की validity। यानी ₹40 ज्यादा दो और बदले में कुछ नया नहीं मिलेगा। Airtel ने International Roaming pack भी ₹4,000 से बढ़ाकर ₹4,999 कर दिया है। कम से कम Airtel ने यह छुपाया नहीं - जो है वो सामने रख दिया।


Jio - OTT का लालच देकर Plan बदलने की कोशिश

दोस्तों, TRAI के दबाव और Raghav Chadha की मांग के बाद Jio ने ₹339 का नया plan लॉन्च किया जिसमें 1.5GB daily data, Unlimited calls और 100 SMS मिलते हैं। लेकिन असल में यह ₹319 वाले पुराने plan को हटाकर OTT subscription जोड़कर महंगा करने की कोशिश है। जिन्हें वो OTT नहीं चाहिए उन्हें ₹20 ज्यादा देने पड़ रहे हैं। यह classic distraction trick है - कुछ extra दो ताकि price hike ध्यान न जाए।


BSNL - सबसे खतरनाक चाल!

दोस्तों, इन चारों में BSNL की चाल सबसे खतरनाक है क्योंकि यह आंख मूंदकर देखने पर पकड़ में ही नहीं आती। BSNL ने price नहीं बदली लेकिन चुपके से validity घटा दी। यह सिर्फ एक plan में नहीं हुआ - कई plans में हुआ है।


BSNL Plan पहले अब नुकसान
₹599 84 दिन validity 70 दिन validity 14 दिन कम!
₹117 30 दिन validity 20 दिन validity 10 दिन कम!
₹197 54 दिन validity 35 दिन validity 19 दिन कम!

दोस्तों, ₹599 plan का हिसाब समझो। पहले साल में 4.3 recharges करने पड़ते थे। अब 5.2 recharges करने पड़ेंगे। यानी साल में effectively एक extra recharge - करीब ₹599 का अतिरिक्त खर्च। और आम user को लगेगा कि price तो same है - उसे पता ही नहीं चलेगा। जो company "सरकारी" होने का भरोसा दिलाती है उसी ने यह चुपका काम किया।


यह भी पढ़ें:
👉 Arattai में बिना नंबर सेव किए चैट कैसे करें? जानें आसान तरीका


👉 YouTube Shorts हटाने का नया तरीका - Zero Timer फीचर से मिलेगा कंट्रोल


👉 Instagram Reels Auto Scroll फीचर कैसे ऑन करें? जानें पूरा तरीका


Vi - चारों तरफ से वार!

दोस्तों, Vi ने सबसे ज्यादा बदलाव किए हैं। तीन तरह की चालें चलीं - सीधी price hike, benefit downgrade और plans को चुपके से हटाना।


Vi - Direct Price Hike

Plan पहले अब फर्क
84 दिन plan ₹509 ₹548 ₹39 ज्यादा, सिर्फ 1GB extra
Select circles ₹649 ₹670 ₹21 ज्यादा, कुछ नया नहीं
Chennai circle ₹1020 ₹1050 ₹30 ज्यादा, कुछ नया नहीं

Vi - Unlimited Data हटाकर OTT थमाया!

Plan पहले अब
₹696 Unlimited Data, 56 दिन 2GB/day + Amazon Prime Lite
₹795 Unlimited Data, 56 दिन 3GB/day + Vi Movies & TV
₹979 Unlimited Data, 84 दिन 2GB/day + Vi Movies & TV
₹994 Unlimited Data, 84 दिन 2GB/day + JioHotstar Mobile

दोस्तों, Vi ने ₹1197 वाला plan पूरी तरह बंद कर दिया है। कुछ circles में उसकी जगह ₹1005 का नया plan दिया गया है। यह silently हटाया गया - कोई announcement नहीं। OTT देकर Unlimited data छीनना classic distraction trick है - user सोचता है "arre OTT मिला" लेकिन असल में Unlimited data का फायदा ज्यादा था।


आपको क्या करना चाहिए?

दोस्तों, इन सब बदलावों के बाद recharge करते समय यह बातें जरूर याद रखो। पहली बात - सिर्फ price मत देखो, validity और benefits भी check करो। दूसरी बात - OTT के लालच में मत आओ - पहले सोचो कि वो OTT आपको चाहिए भी है या नहीं। तीसरी बात - recharge से पहले company की official website पर verify करो। चौथी बात - KPG Tech को follow करते रहो क्योंकि हम ऐसी hidden changes सबसे पहले आप तक पहुंचाते हैं।


तो दोस्तों, यह जानकारी बहुत जरूरी है। इसे अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें ताकि वो भी इन चालों से बच सकें। और ऐसी ही काम की टेक जानकारी के लिए KPG Tech को फॉलो करते रहें!


इसे भी देखें : BSNL Freedom Offer: ₹1 में Free SIM, 2GB डेटा और Unlimited Calling


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Thank You for comment

एक टिप्पणी भेजें (0)