KPG Tech - दोस्तों, अगर आप Instagram पर Direct Messages यानी DM करते हो तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। Meta ने officially confirm कर दिया है कि 8 मई 2026 के बाद Instagram DM से End-to-End Encryption हटा दी जाएगी। यानी आपकी private बातें अब पहले जैसी private नहीं रहेंगी। यह एक बड़ा बदलाव है जो लाखों Instagram users को directly affect करेगा। आज हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देंगे और साथ ही बताएंगे कि अगर आप safe रहना चाहते हो तो कौन से platforms पर switch कर सकते हो।
End-to-End Encryption क्या होती है?
दोस्तों, पहले यह समझते हैं कि End-to-End Encryption यानी E2EE आखिर होती क्या है। सरल भाषा में कहें तो जब आप किसी को message भेजते हो और वो message सिर्फ आपको और सामने वाले को ही पढ़ने को मिले - बीच में कोई और जैसे कंपनी, government या hacker न पढ़ सके - यही End-to-End Encryption है। यह एक sealed letter जैसा होता है। लेकिन 8 मई 2026 के बाद Instagram DM एक open postcard जैसा होगा - यानी जो चाहे पढ़ सके।
Meta ने यह फैसला क्यों लिया?
दोस्तों, Meta का official कहना है कि बहुत कम लोग Instagram में Encryption feature use कर रहे थे इसलिए इसे हटाया जा रहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि Meta ने यह feature कभी default नहीं बनाया - इसे इतना छुपाकर रखा कि ज्यादातर users को पता ही नहीं था कि यह feature exist भी करता है। और अब कम use होने का बहाना बनाकर हटाया जा रहा है। इसके पीछे एक और बड़ी वजह है - अमेरिका में 19 मई 2026 से एक नया कानून लागू होने वाला है जिसके तहत platforms को कुछ content को 48 घंटे में हटाना होगा। Encrypted messages में यह करना मुश्किल होता है इसलिए Meta ने 11 दिन पहले ही encryption हटाने का फैसला किया।
8 मई के बाद क्या होगा?
दोस्तों, 8 मई 2026 के बाद Instagram DM में जो भी messages आप भेजोगे वो Meta के servers पर readable होंगे। यानी Meta आपके messages पढ़ सकता है, scan कर सकता है, law enforcement को दे सकता है और शायद advertising के लिए भी use कर सकता है। अभी जिन लोगों ने Encrypted chats enable की हुई हैं उन्हें notification मिलेगी कि 8 मई से पहले अपने messages और media download कर लो।
अपने Encrypted Chats कैसे Save करें?
दोस्तों, अगर आपने Instagram पर Encrypted chats use की हैं और उन्हें save करना चाहते हो तो 8 मई से पहले यह करो। Instagram App खोलो और Settings में जाओ। वहां Your Activity section में जाओ। फिर Download Your Information पर click करो और अपने chats select करके download कर लो। यह काम जल्दी कर लो क्योंकि 8 मई के बाद यह option नहीं रहेगा।
यह भी पढ़ें:
👉 Arattai में बिना नंबर सेव किए चैट कैसे करें? जानें आसान तरीका
👉 YouTube Shorts हटाने का नया तरीका - Zero Timer फीचर से मिलेगा कंट्रोल
👉 Instagram Reels Auto Scroll फीचर कैसे ऑन करें? जानें पूरा तरीका
अब कहां जाएं - 4 Safe Platforms!
दोस्तों, अगर आप privacy चाहते हो और safe messaging करना चाहते हो तो हम आपको 4 ऐसे platforms recommend करते हैं जो आपकी privacy का पूरा ख्याल रखते हैं।
पहला है Arattai 💛 - यह एक Made in India messaging app है जिसे Zoho Corporation ने बनाया है। इसका सारा data भारत के servers पर रहता है। यह app बिल्कुल ad-free है और voice व video calls End-to-End Encrypted हैं। अगर आप एक भारतीय और private app चाहते हो तो Arattai सबसे बेहतरीन choice है।
दूसरा है WhatsApp - Meta का ही यह platform अभी भी End-to-End Encryption के साथ काम करता है और Meta ने खुद कहा है कि जो लोग Encrypted messaging चाहते हैं वो WhatsApp use करें। WhatsApp में सभी messages default रूप से Encrypted हैं।
तीसरा है Telegram - यह एक बहुत popular messaging platform है जिसमें Secret Chats feature के साथ End-to-End Encryption मिलती है। इसमें बड़े groups, channels और file sharing भी बेहतरीन है। Privacy के साथ-साथ features के मामले में भी Telegram काफी आगे है।
चौथा है Nyburs - यह एक नया और exciting platform है जो Instagram और X यानी Twitter दोनों जैसा है। यानी यहां आप posts, photos और updates share कर सकते हो - वो भी privacy के साथ। अगर आप Instagram जैसा experience चाहते हो लेकिन privacy भी चाहते हो तो Nyburs एक बेहतरीन विकल्प है।
क्या यह सिर्फ Instagram के साथ हो रहा है?
दोस्तों, एक और चौंकाने वाली बात। TikTok ने भी March 2026 में confirm किया है कि वो कभी भी अपने direct messages में End-to-End Encryption नहीं लाएंगे। यानी दो बड़े social media platforms - Instagram और TikTok - दोनों ने privacy से मुंह मोड़ लिया है। यह trend आगे और भी बढ़ सकता है।
आपको क्या करना चाहिए?
दोस्तों, हमारी सलाह यह है कि 8 मई से पहले अपने Instagram encrypted chats download कर लो। अगर आप private और sensitive बातें करते हो तो Instagram DM की जगह Arattai, WhatsApp या Telegram use करो। Social media posts और updates के लिए Nyburs एक अच्छा Instagram alternative है। और सबसे जरूरी - किसी भी platform पर बहुत personal जानकारी share करने से बचो। Internet पर कुछ भी 100% private नहीं होता।
तो दोस्तों, यह जानकारी बहुत जरूरी है इसलिए इसे अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। और ऐसी ही काम की टेक जानकारी के लिए KPG Tech को फॉलो करते रहें!
इसे भी पढ़े: Instagram पर किसी ने आपको block किया है? ऐसे करें तुरंत पता (100% confirm trick)


Thank You for comment