KPG Tech - दोस्तों, कुछ दिन पहले हमने आपको बताया था कि Realme एक नया बजट 5G फोन लॉन्च करने वाली है जिसे हम Narzo 90 Lite के नाम से जान रहे थे। लेकिन अब कंपनी ने ऑफिशियल नाम कन्फर्म कर दिया है और यह फोन Realme Narzo 100 Lite 5G नाम से 14 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च हो गया है। 7,000mAh की दमदार बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ यह फोन बजट सेगमेंट में एक नया धमाका करने आया है। तो चलिए जानते हैं इस फोन में क्या-क्या खास है।
7,000mAh बैटरी - असली हाईलाइट!
दोस्तों, Realme Narzo 100 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7,000mAh की Titan बैटरी। Realme का दावा है कि यह बैटरी 6 साल तक अच्छी हेल्थ में रहेगी। इसके साथ Bypass Charging का फीचर भी है यानी गेमिंग या हेवी काम के दौरान फोन सीधे चार्जर से पावर लेता है जिससे बैटरी पर कम दबाव पड़ता है। सबसे मजेदार बात यह है कि सिर्फ 1% बैटरी बचने पर भी आप करीब 40 मिनट कॉलिंग कर सकते हो। Reverse charging भी है यानी इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हो।
144Hz डिस्प्ले - इस कीमत में जबरदस्त!
दोस्तों, Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.8 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है। यह Narzo 80 Lite 5G के 120Hz से एक बड़ा अपग्रेड है। Peak brightness 900 nits तक जाती है मतलब कड़ी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। Touch sampling rate 180Hz है जो gaming के दौरान काफी responsive feel देता है। खास बात यह है कि गीले या तेल लगे हाथों से भी यह डिस्प्ले अच्छे से काम करता है।
परफॉर्मेंस और 4 साल की गारंटी!
Realme Narzo 100 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है जो 6nm पर बना है। Realme का दावा है कि यह फोन 4 साल तक बिना lag के चलेगा। RAM में 4GB या 6GB LPDDR4x और स्टोरेज में 64GB या 128GB मिलती है जिसे microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है।
इसे भी पढ़ें :
👉 कॉल के दौरान इंटरनेट बंद हो जाता है? जानें VoLTE सेटिंग
👉 Ai+ Nova Series लॉन्च - कीमत, फीचर्स और सेल डेट
👉 Zoho Mail का नया अपडेट - Bottom Navigation और Smart Filters
डिज़ाइन और डुरेबिलिटी
दोस्तों, Realme Narzo 100 Lite 5G Thunderfrost डिज़ाइन के साथ आता है जिसमें dual-textured बैक पैनल है जो grip को बेहतर बनाता है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है जो पानी और धूल से सुरक्षा देता है। इसके साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है जो military-grade durability का दावा करता है। कलर ऑप्शन में Frost Silver और Thunder Black दो रंग मिलेंगे।
कैमरा
कैमरे की बात करें तो Realme Narzo 100 Lite 5G में रियर में 13MP AI कैमरा और फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा मिलता है। रोजमर्रा की फोटोग्राफी और वीडियो कॉल के लिए यह ठीक-ठाक है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
कीमत और उपलब्धता
दोस्तों, Realme Narzo 100 Lite 5G तीन वेरिएंट में आता है। 4GB और 64GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है जो कूपन ऑफर के बाद 12,499 रुपये में मिलेगा। 4GB और 128GB वेरिएंट 14,499 रुपये यानी ऑफर के बाद 13,499 रुपये में मिलेगा। और 6GB और 128GB टॉप वेरिएंट 16,499 रुपये यानी ऑफर के बाद 14,999 रुपये में मिलेगा। पहली सेल 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे Amazon और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी।
लेना चाहिए या नहीं?
दोस्तों, अगर आप 12,000 से 15,000 रुपये के बजट में एक ऐसा फोन चाहते हो जिसमें बड़ी बैटरी हो, smooth डिस्प्ले हो और फोन कई साल तक अच्छे से चले तो Realme Narzo 100 Lite 5G एक बढ़िया विकल्प है। 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H durability इस कीमत में काफी खास है। 21 अप्रैल को पहली सेल में कूपन ऑफर का फायदा जरूर उठाएं!
तो दोस्तों, अगर यह जानकारी आपके काम आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और ऐसी ही टेक जानकारी के लिए KPG Tech को फॉलो करते रहें!
इसे भी पढ़े : Realme 16 5G भारत में लॉन्च - जानें कीमत और फीचर्स


Thank You for comment