KPG Tech पर आपका स्वागत है। अगर आपकी company या organization अभी तक AWS WorkMail use कर रही है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। Amazon ने officially announce कर दिया है कि AWS WorkMail अब band होने वाला है - और इसके users को किसी दूसरे platform पर जाना ही होगा। अच्छी बात यह है कि AWS ने खुद अपनी official list में Zoho Mail को एक trusted alternative के तौर पर रखा है।
AWS WorkMail बंद क्यों हो रहा है?
Amazon ने अपने AWS WorkMail की End of Support officially declare कर दी है। यानी अब यह service आगे नहीं चलेगी। जो लोग इसे use कर रहे थे उनके सामने एक ही सवाल है - अब क्या करें? तो इसका जवाब है सही alternative ढूंढो और जल्दी से migrate करो। जितना delay करोगे उतनी problem बढ़ेगी।
Zoho Mail क्यों है सबसे अच्छा option?
AWS ने खुद Zoho Mail को अपनी officially supported alternatives की list में रखा है - यही बात काफी है। लेकिन इसके अलावा भी Zoho Mail एक solid choice है। यह secure है, reliable है और इसमें Emails, Contacts और Calendar सब कुछ एक ही जगह मिलता है। Business के लिए जो features चाहिए वो सब यहाँ हैं।
Migration कितना आसान है?
बहुत लोगों को लगता है कि एक email service से दूसरी पर जाना बहुत झंझट का काम है। लेकिन Zoho Mail ने इसे काफी simple बना दिया है। इसमें One-Click Migration का option है जिससे आप अपना पूरा AWS WorkMail data - यानी emails, contacts और calendars - सब कुछ safely Zoho Mail पर ला सकते हो। और यह सब एक ही जगह से manage होता है, कोई अलग-अलग tool नहीं चाहिए।
इसे भी पढ़े :
👉 Zoho Mail का नया अपडेट - अब Email करना हुआ और भी आसान
👉 Call के दौरान Internet क्यों बंद हो जाता है - यह Setting करो अभी
👉 AI Plus Nova Series हुई Launch - Price Features और Sale Date जानो
Migration के दौरान क्या-क्या control मिलता है?
Zoho Mail का migration tool इसलिए भी अच्छा है क्योंकि इसमें आपको पूरा control मिलता है। आप चाहो तो पूरा mailbox migrate करो या सिर्फ specific folders और date range का data लो। Users को एक-एक करके add करो या bulk में import करो। Migration चलते वक्त detailed reports मिलती हैं तो कभी भी पता चलता रहता है कि काम कहाँ तक पहुँचा। कोई confusion नहीं, कोई surprise नहीं।
यह गलतियाँ मत करना Migration के वक्त
बहुत सारे लोग migration में देर करते हैं और फिर last minute में घबराहट में गलत decisions लेते हैं। इसके अलावा बिना planning के सारा data एक साथ migrate करने की कोशिश करते हैं जिससे time और ज्यादा लगता है। इसलिए पहले से plan करो, users का setup पहले तैयार करो और progress को track करते रहो।
अभी क्या करना चाहिए?
अगर आपकी organization AWS WorkMail use कर रही है तो देर मत करो। Zoho Mail पर migrate करने का यही सही वक्त है। Zoho ने इसके लिए step-by-step guide भी दी है और support team भी available है। support@zohomail.com पर contact करके migration शुरू कर सकते हो। AWS WorkMail का जाना एक problem नहीं है - बस सही move सही time पर करना है।
इसे भी पढ़े : Arattai Click to Chat Feature कैसे Use करें


Thank You for comment